उदयपुर। स्व. श्री भग्गा नाथ एवम श्रीमती सका बाई की स्मृति मे कालबेलिया समाज उदयपुर की संभाग स्तरीय प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनाँक 18 जून मंगलवार को रामपुरा मे स्थित कालारोही ग्राम के खेल मैदान पर हुआ।
संयोजक गोविंद कालबेलिया ने बताया कि प्रतियोगिता मे गुजरात सहित उदयपुर संभाग के झाड़ोल,नाथद्वारा,उदयपुर, सलुम्बर की कुल दस टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता मे विजेता टीम के लिए 11000/- रूपए एवम उपविजेता के लिए 5100/- रूपए नगद एवम ट्रॉफी का पुरस्कार रखा गया है। शुभारंभ के अवसर पर उद्घाटनकर्ता किशन सोनी हिन्दू जागरण मंच चितोड़ प्रांत प्रचार सदस्य थे। किशन सोनी ने कहा की कालबेलिया समाज के युवाओ को खेल एवम शिक्षा के क्षेत्र मे आगे लाने के लिए समय समय पर इस तरह की विभिन्न प्रतियोगिताओ के आयोजन किये जाने चाहिए। प्रतियोगिताओ के माध्यम से समाज की प्रतिभाओ को आगे आने का अवसर मिलता है। समापन दिनाँक 19 जून बुधवार को कालारोही खेल मैदान पर होगा।
कालबेलिया समाज प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
