श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ कलम-दवात पूजन, संगीतमय कथा का आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। श्री चित्रगुप्त सभा माथुर समाज की ओर से सेक्टर-4 स्थित समाज भवन में कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी का कलम-दवात पूजन एवं संगीतमय कथा का आयोजन विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ हर्षोल्लासपूर्वक किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में समाज के बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया। सभी समाजजनों ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
समाज के उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद माथुर ने बताया कि पूजन एवं कथा के यजमान प्रदीप चंद एवं साधना माथुर रहे। संपूर्ण पूजन एवं संगीतमय कथा कायस्थ समाज के पंडित लोकेश भटनागर द्वारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न करवाई गई। कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और उपस्थित समाजजनों ने श्रद्धापूर्वक इसका आनंद लिया।
समारोह के समापन पर सभी के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
समूचा आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण रहा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!