जेएसजी युवा फोरम की धुआंधार जीत

उदयपुर.जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़- मारवाड़ रीजन के तत्वाधान में जेएसजी सुप्रीम द्वारा लक्ष्मी लाल चंडालिया की स्मृति में फील्ड क्लब मैदान पर चल रही जेएसजी प्रीमियर लीग में जेएसजी युवा फोरम ने धुआंधार जीत दर्ज की। नितुल चंडालिया ने बताया कि जेएसजी नवकार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में  6 विकेट देकर 42 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए जेएसजी युवा फोरम ने मात्र 11 गेंद पर 48 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच महान नंदावत रहे। अतुल चंडालिया ने बताया की शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वही शानिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।
जेएसजी स्टार,रॉयल,उमग एलिट ,णमोकार,अरावली ने मैच जीतकर  अगले चरण में प्रवेश किया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, किरण जैन, प्रेम सिंह शक्तावत, मनोज मेघवाल,दिनेश वत्स,प्रताप सिंह राठौड़ ,देवनारायण धाबई,कन्हैया लाल धाबई,भोपाल सिंह राणा, गिरीश शर्मा, दुल्हे सिंह,रूपलाल जैन, जगत नागदा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!