उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस का संयुक्त विरोध प्रदर्शन कल

उदयपुर। 16 अप्रैल। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक विद्वेष के कारण अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर सभी लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। और यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी, विपक्ष नेता राहुल गांधी जी तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मनमाने तरीके से कार्रवाई करते हुए ईडी द्वारा चार्जशीट पेश की गई है जो केवल राजनीतिक प्रतिशोध के कारण केंद्र सरकार के इशारे पर की गई है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर शहर एवं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से कल दिनांक 17 अप्रैल, 2025 को प्रातः 11 बजे, सवीना, रेती स्टैंड स्थित आयकर विभाग के सामने विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी भी भाग लेंगे। उक्त विरोध प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य/पीसीसी सदस्य/प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण/सांसद प्रत्याशी/ पूर्व सांसद/विधायक/विधायक प्रत्याशी/ पूर्व विधायक/पूर्व जिलाध्यक्ष/जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण/प्रधान/उप प्रधान/ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी/ मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी /पूर्व जिला प्रमुख/ पूर्व उप जिला प्रमुख/ प्रधान/उप प्रधान/पूर्व प्रधान/ पूर्व उप प्रधान/नगर निकाय अध्यक्ष//उपाध्यक्ष/पार्षद/पूर्व पार्षद/पूर्व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण/पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष/जिला परिषद् सदस्य/ पंचायत समिति सदस्य/अग्रिम संगठनो के सेवादल कांग्रेस ,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं विभागो और प्रकोष्ठो के अध्यक्षगण व कार्यकारिणी/वरिष्ठ कांग्रेसजन तथा पंच सरपंच भाग लेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!