सैयद हबीब
उदयपुर 29 अक्टूबर। जिले की ठगी पीड़ित निवेशकों की एक बैठक आज दोपहर को टाउन हॉल संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव संघर्ष समिति की संयोजक श्रीमती मनोरमा कोठारी ने की, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ठगी पीड़ित जमा करता परिवार के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवक्ता एडवोकेट भरत कुमावत थे.
उदयपुर 29 अक्टूबर। जिले की ठगी पीड़ित निवेशकों की एक बैठक आज दोपहर को टाउन हॉल संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव संघर्ष समिति की संयोजक श्रीमती मनोरमा कोठारी ने की, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ठगी पीड़ित जमा करता परिवार के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवक्ता एडवोकेट भरत कुमावत थे.
बैठक में दोनों ही राजनीतिक दलों को निवेशकों को न्याय दिलाने में विफल रहने पर दोनों ही राजनीतिक पार्टियों का चुनावी बहिष्कार करने तथा बर्ड्स एक्ट 2019 कानून लागू करने,विधानसभा चुनाव में भुगतान गारंटी देने, एजेंट सुरक्षा गारंटी कानून बनाने की मांग करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में उदयपुर जिले की सभी तहसीलों के आदर्श कोऑपरेटिव, पीएसीएल लिमिटेड, सहारा इंडिया, नवजीवन सोसायटी, सनराइज सोसायटी, कल्पतरू सोसायटी, एच बी एन, एच वी एन, साइ प्रसाद, भविष्य, हृदय कोऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशकों ने मिलकर जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया.
आज संपन्न बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट भरत कुमावत ने ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन का विस्तार करते हुए गणेश लाल कुम्हार को कल्पतरु समिति का जिला अध्यक्ष, मदनलाल ओड को आदर्श कोऑपरेटिव सोसायटी जिला अध्यक्ष, रघुवीर सिंह बागलोट को एच बी एन तथा पिन कोर समिति का जिला अध्यक्ष, श्रीमती कंचन देवी राजपूत को आदर्श कोऑपरेटिव महिला जिला अध्यक्ष, राकेश कुमार कुम्हार को आदर्श कोऑपरेटिव गोगुंदा तहसील अध्यक्ष, सोहनलाल लोहार को एच बी एन झाडोल तहसील अध्यक्ष, भूपेंद्र आर्य को आदर्श कोऑपरेटिव बड़गांव तहसील अध्यक्ष, जगदीश चंद्र मंत्री को संजीवनी सोसाइटी शहर अध्यक्ष, श्रीमती चंद्रकला अरोड़ा को आदर्श कोऑपरेटिव महिला शहर अध्यक्ष, रामचंद्र राव को नवजीवन शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान की.
बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव में निवेशकों के साथ हुए अन्याय और भुगतान प्राप्ति के मुद्दे को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाने के क्रम में रणनीति पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया. जिसमें एजेंट निवेशक संबंध को सुदृढ़ करने, संपूर्ण जिले में जन जागरण यात्रा निकालने, प्रत्येक तहसील स्तर पर बर्ड्स एक्ट 2019 कानून लागू करवाने हेतु ज्ञापन देने तथा जिला स्तरीय संगठन को बूथ स्तर तक खड़ा करके जिले के निवेशक आंदोलन को मजबूत करने तथा भुगतान एवं एजेंट सुरक्षा गारंटी नहीं देने पर भाजपा कांग्रेस को मतदान नहीं करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में मनोरमा कोठारी, कंचन देवी राजपूत, चंद्रकला अरोड़ा, भूपेंद्र आर्य, गणेश लाल कुम्हार, कन्हैयालाल कुमावत, जगदीश चंद्र मंत्री, भेरूलाल माली, किशन लाल शर्मा, अरुण कुमार, मांगीलाल सेवक, मदनलाल औड़, रामचंद्र राव, राधेश्याम लोहार, सीताराम, राकेश कुमार, पूजा लाल कलाल, राजूलाल गमेती, डूंगर सिंह कुमावत, संतोष बाई लोहार, यशोदा देवी लोहार, एमके तलाश सोहनलाल लोहार, रघुवीर बागलोट, सुमन सालवी, प्रेमलता लखारा, बाबूलाल मीणा, टेकचंद गमेती, शांतिलाल लोहार सहित कई निवेशकों ने भाग लिया
