रतनपुर बॉर्डर पर अर्न्तराज्जीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित

डूंगरपुर, 19 अक्टूबर/विधानसभा आम चुनाव-2023 के संबंध में अन्तर्राज्जीय अधिकारीगणों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी डंूगरपुर नीरज मिश्र, उपखण्ड अधिकारी बिछीवाड़ा मोहकम सिंह, उपखण्ड अधिकारी सीमलवाड़ा विमलेन्द्र सिंह, उपखण्ड अधिकारी चिखली अमित चौधरी एवं पुलिस उपाधीक्षक डंूगरपुर तपेन्द्र मीना एवं गुजरात राज्य की सीमा से जिलो के अधिकारीगण, उपखण्ड अधिकारी मोडासा अमित परमार, संजय पटेल, प्रकाश पटेल, एवं आ.जे.चौधरी पुलिस मोडासा एवं क्षेत्र के संबंधित तहसीलदार एवं थानाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कानून व्यवस्था के संबंध में चैक पोस्ट लगाने, वाहनों की गहनता से जांच करने, अवैध सामग्री व शराब वितरण पर रोक इत्यादि बिन्दूओं पर गहन से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!