पहले दिन उमड़ी भीड़, खरीदारी को लेकर उत्साह और लोगों के चेहरे पर दिखी संतुष्टि
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में दो दिवसीय प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी झलक का 1 अप्रैल को अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में भव्य शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन के साथ ही शहरवासियों में इस एग्जिबिशन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग पहले ही दिन प्रदर्शनी का आनंद लेने पहुंचे। पहले दिन उमड़ी भीड़, खरीदारी को लेकर उत्साह और लोगों के चेहरे पर दिख रही संतुष्टि ने इस आयोजन को शानदार शुरुआत दिलाई।
इस अवसर पर शी सर्कल इंडिया एवं उदयपुर तम्बोला ग्रुप की फाउंडर तारिका भानुप्रताप सिंह, कैट वुमन विंग की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी गलुंडिया, स्वर्ण सिल्वर की ओनर व कैट सचिव डॉ. सोनू जैन, बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी, ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट्स की एमडी व बीसीआई टूरिज्म प्रेसीडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी, कंटेंट क्रिएटर वर्षा बाइसा राव, बीसीआई उत्सव प्रेजिडेंट संजीव पटवा सहित मीनल जैन,सुनीता पटोगिया ,भावना कड़िया ,अरवा खरोड़वाला, शेरबानू तिनवाला, तरुणा चपलोत, ऋतु भटनागर ,वर्षा जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रदर्शनी के आयोजक निहार गुप्ता ने बताया कि झलक – जहां फैशन सिर्फ दिखाई नहीं देता, बल्कि हर स्टाइल में महसूस होता है! इसी सोच के साथ इस आयोजन की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि पहले ही दिन मिली शानदार प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि उदयपुर में फैशन और लाइफस्टाइल के प्रति लोगों में खासा आकर्षण है और यह प्रदर्शनी उसी जरूरत को पूरा कर रही है।
उन्होंने बताया कि झलक प्रदर्शनी विगत कई वर्षों से उदयपुर शहर के युवाओं, महिलाओं तथा लगभग सभी आयु वर्ग के लोगों के बीच अपनी विशेष पहचान बना चुकी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी देश के विभिन्न क्षेत्रों से उच्चतम क्वालिटी वाले आइटम्स के साथ यह स्टेट-ऑफ-द-आर्ट फैशन एग्जिबिशन आयोजित की जा रही है। यहां खरीदारी करने वाले लोगों का उत्साह तथा आत्मसंतुष्टि का भाव देखते ही बनता है, जो इस आयोजन की सफलता को और मजबूत बनाता है।
निहार गुप्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि एक ही छत के नीचे देशभर के प्रतिष्ठित एवं ख्यातिलब्ध फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। कढ़ुवा बनारस, आकांक्षा बुटीक, कोकिला सिल्क, काशिका लेबल, शबरीन डिज़ाइनर कलेक्शन जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स यहां अपने विशेष कलेक्शन के साथ शामिल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि दिल्ली और जयपुर के नामी ब्रांड्स, जयपुरी साड़ियों और फैशन एक्सेसरीज के साथ-साथ मुंबई से भी बड़े नाम वाले डिजाइनर्स अपनी विशेष ज्वेलरी कलेक्शन लेकर इस प्रदर्शनी में पहुंचे हैं। इसके अलावा कोलकाता, हैदराबाद तथा चंडीगढ़ जैसे शहरों से भी अनेक प्रतिभागी इस बहुप्रतीक्षित एग्जिबिशन में भाग लेने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं। इन सभी प्रतिष्ठित प्रतिभागियों का अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर इस प्रदर्शनी में शामिल होना इसकी गुणवत्ता और लोकप्रियता को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में जहां एक तरफ बनारसी साड़ी, जरदौशी साड़ी, टसर और कोषा जैसे प्रीमियम फैब्रिक की साड़ियां और ड्रेस मटेरियल उपलब्ध हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रीमियम वैल्यू वाले अनेक अन्य आइटम्स की समृद्ध रेंज भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि यहां इंडियन वियर, वेस्टर्न वियर, इंडो-वेस्टर्न डिजाइन, किड्स वियर, कम्फर्ट वियर, स्टेटमेंट सिल्वर ज्वेलरी और होम एक्सेंट्स की विस्तृत श्रृंखला एक ही स्थान पर देखने को मिल रही है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार आसानी से चयन कर पा रहे हैं।
आयोजक निहार गुप्ता के अनुसार यह प्रदर्शनी विशेष रूप से उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो अपने स्टाइल को अपडेट करना चाहते हैं और समर सीजन के लिए नए ट्रेंड्स को एक्सप्लोर करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध समर कलेक्शन में हल्के, आरामदायक और स्टाइलिश फैब्रिक्स की बड़ी रेंज शामिल है, जो मौसम के अनुरूप होने के साथ-साथ फैशन के लिहाज से भी बेहद आकर्षक है। ऐसे में फैशन प्रेमियों के लिए यह प्रदर्शनी एक बेहतरीन अवसर है जहां वे एक ही स्थान पर नवीनतम ट्रेंड्स को देख, समझ और खरीद सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि प्रदर्शनी स्थल पर आने वाले प्रत्येक आगंतुक को एक खास अनुभव और संतुष्टि का एहसास होता है। यहां की सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था, स्टाफ का अच्छा व्यवहार, ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार आइटम चयन करने में सहायता प्रदान करना तथा किसी भी प्रोडक्ट की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना जैसी व्यवस्थाएं इस आयोजन को और भी खास बनाती हैं। यही कारण है कि यहां आने वाला हर व्यक्ति एक यादगार अनुभव के साथ वापस लौटता है।
निहार गुप्ता ने बताया कि यह प्रदर्शनी 2 अप्रैल को भी सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित की जा रही है। पहले दिन मिली शानदार प्रतिक्रिया से आयोजक उत्साहित हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दिन में भी बड़ी संख्या में लोग इस प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का हिस्सा बनेंगे।
