– मेवाड़ के बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार में मदद कर रहा मुंबई मेवाड़ संगठन
उदयपुर, 17 जनवरी। मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को दूर्गानर्सरी रोड स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से मेवाड़ जनशक्ति दल राष्ट्रीय संगठन ने मेवाड़ के बाद युवाओं का रोजगार देने और सक्षम बनाने का जो जिम्मा संगठन के माध्यम से उठाया है उसी को देखते हुए महाराष्ट्र मेवाड़ संगठन के अध्यक्ष जीवन सिंघवी को मेवाड़ जनशक्ति दल संगठन का संरक्षक नियुक्त किया। इस अवसर पर संरक्षक जीवन सिंघवी ने बताया कि मेवाड़ के रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का जो महाराष्ट्र में रहते हुए व्यवसाय करता है या रोजगार के लिए आता है उसको मेवाड़ जनशक्ति दल के माध्यम से उचित व्यवस्था करवा कर रोजगार दिया जाएगा और हर तरह की मदद की जाएगी। यह जानकारी संभाग संगठन मंत्री ऋत्विक चौबीसा ने दी।
जीवन सिंघवी मेवाड़ जनशक्ति दल के संरक्षक नियुक्त
