उदयपुर, 13 फरवरी। नानी बाई रो मायरा एवं भागवत कथा कथावाचिका जया किशोरी उदयपुर प्रवास के दौरान नारायण सेवा संस्थान के सेवामहातीर्थ परिसर में दिव्यांगों की निशुल्क सेवा कार्य देखने पहुंची । संस्थापक कैलाश मानव ,कमला देवी अग्रवाल व देवेंद्र चौबीसा ने उनका और उनके माता-पिता का पगड़ी,दुपट्टा गुलदस्ता, शॉल पहनाकर स्वागत किया। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने नारायण गुरुकुल , सिलाई, मोबाईल, कम्प्यूटर प्रशिक्षण के साथ सेंट्रल फ्रेब्रिकेशन यूनिट का अवलोकन करवाते हुए उन्हें संस्थान की 38 साल की सेवाओं व पांच वर्षीय विजन की जानकारी दी। जया किशोरी ने रोगियों को फल वितरण करते हुए कहा संस्थान ने आप जैसे दिव्यांग लोगों के लिए बहुत ही सुंदर व्यवस्था की है। अनाथ बच्चों के मुख से वैदिक मंत्रों को सुनकर मैं बहुत प्रसन्न हूँ। आज का दिन यादगार बन गया। भगवान प्रसाद गौड़, राकेश शर्मा, नरेंद्र सिंह सहित भारत भर से आए हजारों दिव्यांग और उनके परिजन भी मौजूद रहे।
Related Posts
-
डाइट उदयपुर ने विकसित किया ‘डेम्स’ ऑटोमेशन पोर्टल, मासिक बैठक में हुआ अनावरण
Udaipurviews6 hours agoउदयपुर 8 सितम्बर. तकनीकी युग में शिक्षा एवं विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, सुगम एवं डिजिटल बनाने की दिशा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), उदयपुर द्वारा एक अभिनव... -
आबू में मिला देश का दूसरा सबसे मोटा सफेदा वृक्ष
Udaipurviews6 hours agoब्रिटिशकाल में रोपा गया करीब 150 साल पुराना पेड़, राष्ट्रीय रिकॉर्ड से मिलान के बाद सामने आया महत्व वन विज्ञानी डॉ. सतीश कुमार शर्मा के शोध से राजस्थान की वृक्ष विरासत का नया अध्य... -
डॉ.ममता पानेरी को साहित्य श्री की मानद उपाधि
Udaipurviews6 hours agoजगमग दीपज्योति अलवर(पंजि.) की ओर से विलुप्त होती भारतीय संस्कृति के पुनर्जीवन के संदर्भ में 'साहित्यकार सम्मानोपाधि कार्यक्रम- 2026' का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के विभिन्न प्रा... -
एनसीसी से सैन्य अकादमी तक का सफर, अब भारतीय सेना में लेकसिटी के लेफ्टिनेंट व्योम भट्ट
Udaipurviews6 hours ago- उदयपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन, परिजनों ने बताया गौरव का क्षण - बचपन से था सेना में जाने का सपना, एनसीसी ने तराशे अनुशासन और नेतृत्व के गुण - ऑफिसर्स ट्रेनिंग अक... -
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर उदयपुर फिजियोथेरेपी नेटवर्क ने आयोजित की भव्य मैराथन
Udaipurviews6 hours agoउदयपुर, 8 सितम्बर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर उदयपुर फिजियोथेरेपी नेटवर्क (यूपीएन) द्वारा फिजियोथेरेपी एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से भ... -
मतदान केंद्र पर मोबाइल के साथ प्रवेश वर्जित
Udaipurviews6 hours agoपहचान पत्र की सॉफ्ट या फोटोकॉपी स्वीकार नहीं उदयपुर, 8 सितम्बर। नगर निकाय चुनाव- 2026 के तहत प्रथम चरण का मतदान बुधवार को होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर पारदर्श...
