विजयदशमी पर मंदिर में हवन पूजन के बाद बाठरडा खुर्द में मां कालिका के जवारा विसर्जन

– उमड़ा श्रद्धा का ज्वार,करीब आठ हजार श्रद्धालुओ ने लिया आशीर्वाद
-अगले वर्ष खूब वर्षा एवम खुशहाली की भविष्यवाणी हुई
-करीब 8000 भक्तों को प्रसाद वितरण के साथ ही नवरात्रि महोत्सव 2023 संपन्न

फतहनगर। उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील के बाठरडा खुर्द कालिका माता मंदिर में पूजन और हवन की पूर्णाहुति के बाद नवरात्रि स्थापना पर स्थापित हुए जवारा का विसर्जन कार्यक्रम विधि विधान से मंगलवार को कर दिया गया जो शाम 4 बजे शुरू होकर 8 बजे तक चला। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा । हजारों श्रद्धालुओ ने विसर्जन की सरोवर यात्रा के दौरान माताजी के मुख्य पुजारियों और अनेक भोपाजी का आशीर्वाद लिया। रास्ते भर ढोल की थाप लगातार गूंजायमान होती रही। हजारो श्रद्धालु कालिका माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते में श्रद्धालुओं ने मुख्य भोपा दिनेश रावत को अपने कंधों पर उठा लिया और रावत ने माताजी के भाव में हवा में तलवार और पंखा लहराते हुए सभी श्रद्धालुओं को खुशहाली का आशीर्वाद दिया और कहा कि सभी आनंद और प्रेम से और मिलजुल कर रहे,शरणागत में आए किसी को कोई तकलीफ नहीं आएगी। मंदिर से आधा किमी तालाब में जवारा विसर्जन के बाद पुजारियों पर जल के छींटे डालकर शांत करने की रस्म के बाद सभी पुजारियों के स्वागत की रस्म हुई। ग्राम वासियों की ओर से कालिका माता के मुख्य पुजारी दिनेश रावत का गांव की और से साफा बनाकर स्वागत किया गया। फिर अगले वर्ष खूब वर्षा होने एवम खुशहाली की भविष्यवाणी की गई, उसके बाद सभी मंदिर पहुंचे जहां पर अमल की रस्म अदा की गई, गांव के अलावा आसपास के दो-तीन दर्जन गांवो और उदयपुर शहर से आए करीब 8000 भक्तों को महाकाली नवयुवक मंडल एवं ग्रामवासियों द्वारा पांच प्रकार के प्रसाद वितरित करने के साथ ही नवरात्रि महोत्सव 2023 संपन्न हो गया।

By Udaipurviews

Related Posts

  • घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग पर सख्ती

  • मकान सूचीकरण जनगणना का महत्त्वपूर्ण कार्य – नियमित सहायकों को दिया प्रशिक्षण

  • आदिवासी शिल्प और संस्कृति का उत्सव

  • गांधी ग्राउंड में संभाग स्तरीय अमृता हाट आज से

  • जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन

  • जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित

error: Content is protected !!