उदयपुर। जनता सेना राजस्थान की ओर से रविवार को वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भटेवर स्थित कालाजी बावजी आमलिया तालाब पर दोपहर 12 बजे विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। शनिवार को बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि जनता सेना संरक्षक व वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर होंगे। सम्मेलन में विधानासभा सहित आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने युवा जनता सेना कार्यकर्ता की बैठक लेते हुए आव्हान किया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके अलावा भीण्डर ने वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के समस्त पंचायत क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से भी बैठक करके सम्मेलन को सफल बनाने का आव्हान किया। प्रदेश महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा ने भी संबोधित किया।
जनता सेना का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, तैयारियां पूरी
