श्रीकरणपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जनता का आभार जताया
उदयपुर। 8 जनवरी। राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कुन्नर की जीत पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पर्ची सरकार पर भारी पड़ी जनता जनार्दन की मार। देहात जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि कचरू लाल चौधरी ने श्रीकरणपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जनता जनार्दन ने राजस्थान की पर्ची सरकार को ये संदेश दे दिया की आज भी राजस्थान की जनता जागरूक है। जिस तरह से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उपचुनाव के बीच आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए भाजपा प्रत्याशी को मंत्री बनाया उसका जवाब श्रीकरणपुर की जनता ने दे दिया।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने कहा कि राजस्थान में आज का दिन भाजपा के लिए सबक लेने का दिन है। एक तो विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जनता ने जिताया और वही उदयपुर देहात की गिर्वा पंचायत समिति में कांग्रेस प्रधान श्रीमती सज्जन कटारा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी खारिज हो गया। ये दोनो संदेश आज भाजपा के लिए करारा जवाब है।
उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत और गिर्वा पंचायत समिति में कांग्रेस प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, संगठन महामंत्री गजेंद्र कोठारी, देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, सेवादल के दया लाल चौधरी ने हर्ष व्यक्त किया।
