जैसलमेर स्कूल के बच्चों ने देखा सिटी पैलेस म्यूजियम, जाना मेवाड़ का गौरवशाली इतिहास

निवृत्ति कुमारी मेवाड़ से की शिष्टाचार मुलाकात
उदयपुर. जैसलमेर सरकारी स्कूल के बच्चों ने उदयपुर के सिटी पैलेस म्यूजियम देखकर एवं इसके गौरवशाली इतिहास को जानकर गौरवान्वित हुए। सिटी पैलेस म्यूजियम के ट्रस्टी  डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने बच्चों को भ्रमण की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही मेवाड़ राजपरिवार की सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने भी बच्चों से संवाद कर और मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास और मेवाड़ की परंपरा को लेकर चर्चा करी।
इस मौके पर सरकारी स्कूल के  छात्रों से भंवर बाईसा प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ भी रूबरू हुई। जैसलमेर जिले से आये ये सभी प्रतिभावान खिलाड़ी है। ये सभी शारारिक शिक्षक सुरेशचन्द्र आचार्य के नेतृत्व में सिटी पैलेस पहुंचे। उन्होंने मेवाड़ की संस्कृति को मेवाड़ की सबसे पावन धरा से महसूस करना अपने आप ने खास है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!