उदयपुर। जैन महिला मंच ने नवरात्रि महोत्सव के दौरान डांडिया धमाल का कार्यक्रम आयोजित किया।
मंत्री ज्योति जैन ने बताया कि इसमें बेस्ट डांडिया जोड़ी, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट परफोर्मेंस और साथ ही 10. सांत्वना,पुरूस्कार एवं सभी मंच सदस्याओं के लिए आकर्षक उपहार भी दिये गये। सभी उपहार मुक्ता कोठारी,ज्योति जैन व स्नेह लता चैरड़िया, पुष्पा कंठालिया की ओर से दिये गये। प्रोग्राम की संयोजक दीपिका पोखरना व शिल्पा कोठारी थी। मंच अध्यक्ष वंदना बाबेल ने सभी अतिथियों व मंच मेंबर का स्वागत किया। आभार मंत्री ज्योति जैन ने दिया।
बेस्ट क्वीन का पुरूस्कार दिप्ती तलेसरा, विघा जैन को, बेस्ट डांडिया का शिल्पा जैन, शशि मेहता, बेस्ट ड्रेस रानी बोहरा, ममता जैन, बेस्ट जोड़ी का रिया जैन, नेहा रांका को प्रदान किये।
जैन महिला मंच ने किया डांडिया धमाल
