उदयपुर में जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, आधे दिन तक बाजार रखे बंद
उदयपुर। कर्नाटक में जैन मुनि कामकुमार नंदी की निर्मम हत्या को लेकर उदयपुर में गुरुवार को जैन समाज सड़कों पर उतर गया। समाज ने मौन जुलूस निकाला। जिसके बाद जिला कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। विरोध के रूप में समाज के लोगों ने गुरुवार को अपने प्रतिष्ठान भी आधे दिन तक बंद रखे।
सवेरे दस बजे पहले जैन समाज के लोग टाउनहॉल स्थित नगर निगम कैम्पस में जुटने लगे। वहां पर हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस रवाना हुआ। समाज के पुरुष सफेद वस्त्रों में थे, वहीं ज्यादातर महिलाएं पीले वस़्त्र पहने हुई थीं। मौन जुलूस जिला कलक्ट्रेट पहुंचा तथा वहां प्रदर्शन किया।
युवा नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के फाटक पर चढ़े
प्रदर्शन करते हुए युवा जिला कलक्ट्रेट के फाटक पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। वह जैन मुनि के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे। जिला कलक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे युवाओं को पुलिसकर्मी ने रोका। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल को जाने की अनुमति मिली। इससे पहले प्रदर्शन को जैन समाज के वरिष्ठ लोगों ने संबोधित किया। उनकी मांग मुनि के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलाए जाने के साथ जैन मुनियों की सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की।
बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कर्नाटक व राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के साथ ही आरोपियों को कड़ी से सजा दिनाने और ऐसे मामलों की पुनरावृति नहीं हो इसके लिए मुनियों को सुरक्षा दी जाए।
आधे दिन बंद रखे प्रतिष्ठान
जैन समाज ने गुरुवार दोपहर तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। शहर का प्रमुख बाजार बापूबाजार, सिंधी बाजार, सूरजपोल, घंटाघर, बड़ा बाजार आदि क्षेत्रों में जैन समाज के प्रतिष्ठान दोपहर तक बंद रखे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!