डी पी एस के ईशान ने जीता शूटिंग में स्वर्ण पदक

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा छठी के छात्र ईशान मेहरा ने जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में 22 से 25 जून तक आयोजित पहली मत्स्य शूटिंग चौम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि ईशान बहुत ही होनहार छात्र है। इस प्रतियोगिता में अनेक निशानेबाजों ने भाग लिया था और ईशान की जीत ने बहुत ही कम उम्र में उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है। विद्यालय के वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, उपप्राचार्य  राजेश घाभाई एवं शिक्षकों ने ईशान व उसके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!