उदयपुर। एसएलएम म्यूचुअल फण्ड सर्विसेस प्रा. लि. उदयपुर द्वारा आज विज्ञान समिति में निवेशकों के लिये निवेश जागरूकता एवं शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सैंकड़ो निवेशकों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में एसएलएम म्यूचुअल फण्ड के निदेशक विनोद अग्रवाल ने सभी निवेशकों को म्युचअल फण्ड से जुड़े सभी रिस्क एवं रिवॉर्ड के बारे में पूरी जानकारी दी। निवेश जागरूकता कार्यक्रम में कोटक म्युचअल फण्ड के अधिकारी अभय सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस सेमिनार के माध्यम से निवेशकों को बताया गया कि आने वाले समय में म्युचअल फण्ड एक बेहतरीन निवेश का पार्ट हो सकता हैं, अगर निवेश सम्बन्धी कुछ बातों का ध्यान रखा जायें तो म्युचअल फण्ड के माध्यम से एक आम आदमी भी अपने छोटे छोटे निवेश से अपने लिए एक अच्छी वेल्थ बना सकता हैं। विनोद अग्रवाल ने बताया कि भारत की जनसँख्या 142 करोड़ की हो चुकी हैं, लेकिन अभी भी पुरे भारत देश में केवल 4 करोड़ लोग ही म्युचअल फण्ड में निवेश करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह हैं की लोगो को अभी भी इस मार्केट की पूरी जानकारी नहीं होने और अपने भय के कारण लोग म्युचअल फण्ड के मार्केट से बहुत दूर रहते हैं और यही कारण हैं की जो लोग इस मार्केट को समझते हैं वे बहुत ही अच्छी तरीके से अपने और अपने परिवार के लिए आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। इन सभी कारणों को देखते हुए ही एसएलएम म्यूचुअल फण्ड द्वारा हर महीने में करीब 2 से 3 सेमिनार इस निवेश जागरूकता कार्यक्रम किये जाते है ताकि लोगो को म्युचअल फण्ड के बारे में जागरूक किया जा सकें और वे देश की आर्थिक उन्नति में भी मदद कर सकें।
उदयपुर में आयोजित हुआ निवेश जागरूकता एवं शिक्षण कार्यक्रम
