एनटीसीए की 25 वीं बैठक में भाग लेंगे राहुल भटनागर
उदयपुर,28 जुलाई। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की 25वीं बैठक सोमवार को अंतरराष्ट्रीय व्याघ्र दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
एनटीसीए के उप महानिरीक्षक डॉ. वैभव सी माथुर ने बताया कि केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री की अध्यक्षता में इंदिरा पर्यावरण भवन नई दिल्ली में आयोजित होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के सदस्य और सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक उदयपुर निवासी राहुल भटनागर विशेषज्ञ सदस्य के रूप में हिस्सा लेंगे। भटनागर इस बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को दिल्ली प्रस्थान कर गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय व्याघ्र दिवस आज
