सृजन करने वालों की मूर्तियंा लगती है न कि आलोचकों कीःशैलेष लोढ़ा
उदयपुर। संगीत, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही अन्तर्राष्ट्रीय संस्था सृजन द स्पार्क का ग्लोबल सम्मेलन का आयोजन लोटस काउंटी रिसोर्ट में संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन प्रसिद्ध हास्य कवि एवं तारक मेहता फेम शैलेश लोढा ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए शैलेश लोढा ने कहा कि कला, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र मे सृजन द स्पार्क अपने विभिन्न कार्यों के जरिये महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उभरते कलाकारों को ख्यातनाम कलाकारों के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देकर उन्हें प्रोत्साहित करती आयी है। सृजन करने वालों की मूर्तियां ही लगायी जाती है ना कि आलोचना करने वालों की, इतिहास इसका गवाह है।
अपने स्वागत उद्बोधन में संस्था के अपेक्स अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने देश विदेश से आये सभी चेप्टर के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बताया कि मात्र 13 वर्ष की अपनी यात्रा में यूएसए,यूके,कनाडा के अलावा उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, झुंझुनूं , दिल्ली एनसीआर, अहमदाबाद, चेन्नई एवं हैदराबाद में हमारी संस्था के चैप्टर्स कार्यरत रह कर संगीत, कला एवं संस्कृति को आगे बढ़ा रहे है।
उन्होंने बताया कि सृजन द स्पार्क ने अपने अब तक के सफर में केवल कला, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों की पूर्ति के लिये भी कार्यरत रहती आयी है। उदयपुर शहर में निर्माणाधीन विश्वस्तरीय अकादमी का ध्येय नई प्रतिभाओं को खोज कर उन्हें मंच प्रदान करना, लुप्त होती कलाओं को पुनसर््थापित करना और प्रस्तावित म्युजियम के जरिये लुप्तप्राय कला और वाद्य यंत्रों को संजोकर रखने का है। निजी संस्था द्वारा अपने ही स्त्रोतों से स्थापित यह देश की पहली अकादमी होगी।
सत्र के दौरान संस्था के मुख्य सलाहकार सी.ए. डॉ.श्याम एस सिंघवी ने संस्था के विस्तार और लोगों में संगीत और कला के प्रति चेतना जागृत करने की दिशा में अपने महत्वपूर्ण सुझावों से रूबरू कराया। सत्र के दौरान सभी चैप्टर्स के पदाधिकारियों ने अपने अपने चैप्टर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। संस्था के अपेक्स सचिव अब्बास अली बंदूकवाला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
सत्रों की समाप्ति के बाद उदयपुर चैप्टर द्वारा आये हुए पदाधिकारियों के स्वागत एवं चैप्टर के होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला कलेक्टर नमित मेहता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
रंगारंग कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम बॉलीवुड कलाकार भव्या पंडित ने अपने गीतों एवं अदाकारी से सभी का दिल मोह लिया। कार्यक्रम में सृजन के अपने कलाकारों ने भी अपनी अपनी प्रस्तुतियां पेश की। प्रारंभ में अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। अंत में सचिव राजेन्द्र भण्डारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेंद्र सेठ ने किया।
कार्यक्रम में शहर के संस्था के मुख्य संरक्षक प्रसन्न खमेसरा सहित कई गणमान्य अतिथियों के अलावा संस्था के पी.एस. तलेसरा, भूपेन्द्र श्रीमाली, ओ.पी. अग्रवाल, हिमांशु चैधरी आदि भी मौजूद रहे।
बाॅलीवुड गायिका भव्या पण्डित की सुरमयी शाम के साथ ’सृजन द स्पार्क-अपेक्स का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
