उदयपुर। सजन द स्पार्क संस्था की ओर से भारत रत्न पं. भीमसेन जोशी के शिष्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सुप्रसिद्ध भजन सम्राट ओम प्रकाश बुधवार को संाय 8 बजे गुमानियावाला नाला स्थित महाराणा कंुभा संगीत परिषद में आयोजित कार्यक्रम में भजन एवं सूफी रचनाओं की प्रस्तुति से श्रोआतांे के कानों में रस घोलेंगे।
कार्यक्रम संयोजक सुबोंध कोठारी एवं विनोद सनाढ्य ने बताया कि ओमप्रकाश भारत के महान संत कवि सूरदास, कबीरदास, मीराबाई, तुलसीदास, ब्रह्मानंद, नरसी मेहता, गोरखनाथ एवं स्वयं की सभी देवी देवताओं पर मधुर आवाज में सुन्दर भजन रचना कर भावयुक्त प्रस्तुति करतें है। ओम प्रकाश को सुरश्रृंगार (मुम्बई), नाद ब्रह्म (मुम्बई), संगीत रत्न (जूनागढ), कलावर्धनि (मुम्बई) अवार्ड से सम्मानित किया गया है इनका सुप्रसिद्ध एलबम स्वराभिषेक को काफी ख्याति प्राप्त हुई है।
भजन एवं सूफी रचनाओं की आज प्रस्तुति देंगे अन्तर्राष्ट्रीय भजन सम्राट ओमप्रकाश
