उदयपुर,07 अप्रेल(ब्यूरो): जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने जिले में अभिभावकों से छदम वसूली करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विकास एवं पंचायत अनुभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत नाकोड़ा नगर से जिले में निजी विद्यालयों में स्कूल फीस के अलावा पुस्तकों, यूनिफार्म, जूते, विकास, आउटिंग आदि के नाम पर अभिभावकों से छदम वसूली यथा सीबीएससी की गाईड लाइन की उपेक्षा कर विशिष्ट प्रकाशकों की किताबों को प्रोत्साहित करने तथा यनिफार्म विशिष्ठ दुकान से ही खरीदने, मनमर्जी शुल्क वृद्धि तथा पीटीए, एफआरसी की सूचना न देने की शिकायत माध्यिक शिक्षा निदेशक को मिली है। इस जिला कलक्टर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को जिले में ब्लॉकवार अलग अलग जांच कमेटी बनाकर समस्त निजी विद्यालयों में जांच करने और शिक्षा निदेशक द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने तथा पालना नहीं करने वाले विद्यालयों की मान्यता समाप्ति के लिए नियमानुसार प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारी को भेजने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि पंजाब केसरी ने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया था।
अवैध वसूली करने वाले निजी स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश
