सीआईडी सीरियल के इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का निधन

– 5 दिन पहले हॉस्पिटल में हुए थे एडमिट, वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे
लाइव राजस्थान. ब्यूरो। सोनी टीवी के मशहूर टीवी शो ब्प्क् में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का रोल प्ले करने वाले एक्टर दिनेश फड़नीस का निधन हो गया है। इस बात की कन्फर्मेशन दिनेश के दोस्त और को-स्टार दयानंद शेट्टी ने दी है। दैनिक भास्कर से बात करते हुए दयानंद ने कहा, ‘दिनेश काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया था। कुछ हेल्थ प्रॉब्लम थी। वो खुद ही हॉस्पिटल जाकर एडमिट हो गए थे। एडमिट होने के बाद जब उन्होंने ट्रीटमेंट लेना शुरू किया तब दूसरे कॉम्प्लिकेशन होने शुरू हो गए।’ वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो 57 साल के दिनेश के निधन की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर रही। उन्होंने सोमवार रात करीबन 12 बजे मुंबई के तुंगा अस्पताल में आखिरी सांस ली।
पिछले दो दिन में आया था सुधार
दयानंद के अनुसार, अस्पताल में भर्ती किए जाते वक्त दिनेश की हालत नाजुक थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। हालांकि, 1 दिन बाद दिनेश की हालत में सुधार देखने को मिला था। उनकी बॉडी अच्छी तरह रिस्पॉन्ड कर रही थी। घरवालों और करीबियों को उम्मीद थी कि वो जल्द ठीक होकर घर लौटेंगे।
उनके साथ रहते थे तो हंसी नहीं रुकती थी
दया ने आगे कहा, ‘उनके साथ जब भी रहते, वो हमें काफी हंसाते थे। वे टीम के सबसे लाडले सदस्य हुआ करते थे। मेरी और उनकी दोस्ती बहुत साल पुरानी थी। उनके साथ जब भी रहते तो हमारी हंसी कभी नहीं रुकती थी। वो हमेशा हंसते रहते थे, यही उनकी खासियत थी। वो बहुत स्पेशल सोल थे। उनके साथ कई सारी स्पेशल मेमोरीज हैं। आज बस उन मेमोरीज को हम सिर्फ याद कर सकते हैं।’

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!