प्रतापगढ़ : हीटवेव के मद्देनजर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर किया निरीक्षण

प्रतापगढ़,25 मई। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने हीटवेव के मद्देनजर जिले के सभी चिकित्सा संस्थाओं जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि में सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
इसी क्रम में जिला कलक्टर के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग और जिले के अन्य अधिकारी फील्ड में पहुंचे और उन्होंने सभी चिकित्सा संस्थानों में शुद्ध पेयजल, बिजली, बैठने की उचित व्यवस्था सहित अन्य आवश्यकतानुसार अन्य उपकरणों की उपलब्धता का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार इन्वर्टर उपलब्धता और एंबुलेंस के संबंध में भी निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने पाई गई कमियों को दुरुस्त करने के लिए आरएमआरएस फंड का उपयोग करने के निर्देश दिए है। उन्होंने यह भी कहा की सभी अधिकारी और कर्मचारी यह इस बात को प्राथमिकता दे की आमजन को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!