उदयपुर। इनरव्हील क्लब दिवास की ओर से डॉक्टर्स डे पर अंबामाता स्थित मदन मोहन मालवीय आयुर्वेदिक अस्पताल में 50 डॉक्टर और 5 सीए का सम्मान किया।
अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि यह हमारे स्वास्थ्य सेवा नायकों के अविश्वसनीय समर्पण का सम्मान करने का दिन है। सभी को सर्टिफिकेट और ऊपरना पहनाकर सम्मान किया गया।
क्लब की संस्थापक अध्यक्ष रेखा भानावत और प्राचार्य महेश दीक्षित ने समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर सचिव आशा श्रीमाली, उपाध्यक्ष समीक्षा, सोनिका सिंघवी ललिता बापना, स्नेहा सिसौदिया, मीना बोकाडिया ममता रांका, वंदना बाबेल, विनीता पामेचा, सुलेखा मोगरा, इंद्रा चोरड़िया, ममता छाजेड़, सारिका मोदी, सुनीता बोकड़िया, पायल जैन, जयश्री जैन आदि मौजूद रहे।
इनरव्हील दिवास ने 50 डॉक्टरों और 5 सीए का सम्मान कर मनाया डॉक्टर्स डे
