उदयपुर 27 अक्टूबर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार मावली में फोस्टेक ट्रेनिंग एवं एवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मावली ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिंह चौहान व जगदीश प्रसाद सैनी ने आमजन के साथ ही खाद्य कारोबारकर्ता यथा किराणा व्यवसायी, मिठाई निर्माणकर्ता, केटरिंग, होटलीयर्स रेस्टोरेन्ट व्यवसायी, दवाईयां विक्रेता, फल सब्जी विक्रेता, डेयरी कर्मी इत्यादि को विशेषतः खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों एवं मिलावटी पदार्थों के फुड सेफ्टी एक्ट एण्ड स्टैर्ण्डस के संबंध में विधिक कार्यवाही एवं सजा के प्रावधानों की जानकारी दी। व्यापारियों को साफ-सफाई, एक्पाईरी डेट की खाद्य सामग्री न रखने तथा फूड लाईसेंस को डिस्प्ले करने के बारे में बताया गया व मिठाई निर्माणकर्ता को प्रत्येक मिठाई पर एक्सपायरी डेट लिखने के दिशा-निर्देश दिए गए। किराणा व्यवसायी से रंग मिश्रित मिर्च व अन्य खुले मसाले न बेचने की हिदायत दी गई। दुकान के बाहर 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्तियों को तम्बाकू उत्पाद न बेचने की हिदायत दी गई। मोबाइल फूड सेफ्टी लेब द्वारा भी श्री व्यापारियों को अवेयरनेस प्रोग्राम दिया एवं प्राथमिक स्तर पर जो जांचे निशुल्क की जाती है उसके बारे में जानकारी दी एफएफटीएल स्टाफ श्री मोतीलाल, सांवरमल, भवानी शंकर राव ने भाग लिया।
राष्ट्रीय एकता दिवस 31 को
उदयपुर 27 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से आयोजन इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी ने समस्त जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों को राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम मनाने के निर्देश दिए है। साथ ही इस आयोजन के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए है।
