भारतीय संस्कृति, परम्परा, विरासत विश्व में अनूठी – प्रो. सारंगदेवोत

मकर संक्रांति पर
अन्तरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कार्यकर्ताओं के साथ खेला क्रिकेट व सितोलिया

उदयपुर 15 जनवरी / मंकर संक्रांति पर्व पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के ख्ेाल मैदान पर सोमवार को अकादमिक एवं गैर अकादमिक कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभांरभ कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने क्रिकेट, सितोलिया खेल कर किया। प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओें के बीच आयोजित क्रिकेट, सितोलिया, कुर्सी रेस, रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में बढचढ कर हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को आगामी दिनों में होने वाले वार्षिकोत्सव समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा।  इस अवसर पर प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि आज ही के दिन से सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दिवस पर दानपुण्य का कही अधिक महत्व है। भारतीय संस्कृति, परम्परा, विरासत विश्व में अनुठी है, इसे आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।  युवा पीढ़ी किताबी ज्ञान व हर समय मोबाईल पर लगे रहने के कारण खेलों से दूर होती जा रही है , कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे पारम्परिक  खेलों से जोडे व उनका संरक्षण करें। हमारे तीज, त्यौहार कुछ न कुछ संदेश लिये होते है। निजी सचिव केके कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग, डॉ. बलिदान जैन, डॉ. रचना राठौड, डा. अमी राठौड, डॉ. सुनिता मुर्डिया, डॉ. अमित दवे, डॉ. अनिता कोठारी, डॉ. सरिता मेनारिया, डॉ. हरीश मेनारिया, डॉ. शीतल चूग, डॉ. हरीश चौबीसा, डॉ. रोहित कुमावत, सहित कार्यकर्ताओं ने खेल में हिस्सा लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!