भारतीय शास्त्रीय संगीत मात्र संगीत नहीं, साधना है, ध्यान है : शिखा बहल

कैट विमेन विंग का शास्त्रीय संगीत आयोजन
– पहलगाम में वीरगति प्राप्त जनों को श्रद्धांजलि अर्पित की

उदयपुर, 01 मई। कैट वुमेंस विंग की बिजनेस वर्कप्लेस विजिट का आयोजन श्रुति स्कूल ऑफ म्यूजिक में किया गया। जिसमें संगीत के छात्रों ने अपनी सांगितिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कैट विमेन विंग अध्यक्ष एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। जिसके पश्चात श्रुति स्कूल ऑफ म्यूजिक की निदेशक शिखा बहल ने स्वागत उद्बोधन दिया और विद्यालय का परिचय कराया। आराध्या ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुति दी, जबकि  राजवीर शर्मा ने एकल तबला वादन प्रस्तुत कर श्रोताओं को आनंदित किया। गायन के छात्रों ने राग यमन का ख्याल प्रस्तुत किया, और नृत्य की छात्राओं ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुश्री धरा बायवत और अर्पिता शर्मा का युगल नृत्य और सुश्री तितिक्षा आर्या का एकल नृत्य रहा, जिन्होंने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों को चमत्कृत कर दिया। तितिक्षा आर्या ने धमार ताल में आमद से अपना नृत्य आरंभ किया और परन, तोड़े, कवित्त आदि प्रस्तुत कर श्रोताओं से तालियां सराहीं। नन्हीं कलाकार यवी आचार्य ने त्रिताल में नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। सेक्रेटरी डॉ सोनू जैन ने बताया कि निदेशक शिखा बहल ने शास्त्रीय संगीत के बारे में सदस्यों  को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ सीमा जैन ने किया। अंत में, पहलगाम में वीरगति प्राप्त जनों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मोमबत्ती जलाकर उन्हें नमन किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!