विद्यापीठ में 78 वॉ स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया
राजस्थानी, देश भक्ति गीतों पर रंगारंग दी प्रस्तुति
उदयपुर 16 अगस्त / 78वें स्वाधीनता दिवस पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के श्रमजीवी महाविद्यालय, प्रतापनगर परिसर, डबोक परिसर में कुलपति प्रो. एस.एस. सांगदेवोत ने झण्डरोहरण कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मुख्य समारोह डबोक परिसर में एग्रीकल्चर महाविद्यालय के प्रांगण में समारोह हुआ, जहॉ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर ने झण्डारोहण कर परेड की सलामी ली। विद्यार्थियों ने राजस्थानी व देश भक्ति गीतों पर रंगारग प्रस्तुतियॉ दे सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रीय चरित्र तथा वैदिक दृष्टिकोण की नितांत आवश्यकता है और यही वर्तमान समय में प्रासंगिक भी है वर्तमान समाज और पीढ़ी को संकुचित विचारधारा से बाहर निकाल कर वर्ग व वर्ण भेद से रहित वसुधैवकुटुंबकम के भाव को प्रतिष्ठित करने में वैदिक दृष्टिकोण ही पूर्ण रूपेण सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति और प्रगति उसकी शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करती है और यह महत्वपूर्ण जिम्मा राष्ट्र के शिक्षकों के कंधों पर है जो युवाओं को नवाचारों युक्त तकनीक व कौशल से आधारित ज्ञान को सीखकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को उसकी प्रतिष्ठा के साथ खड़ा रख सके।
कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर ने अपने संबोधन में देश और पड़ोसी देशों में हो रहे घटनाक्रम को रेखांकित करते हुए युवा पीढ़ी से समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने के साथ-साथ आतंकवाद अंधविश्वास जैसी समस्याओं से जागरूक रह कर उनके निदान में योगदान की बात कही।
संचालन रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली, डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ़. रोहित कुमावत, सौरभ सिंह ने किया।
इस अवसर पर एनसीसी 10 राज बटालियन सीओ विपुल बया, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पारस जैन, प्रो. जीएम मेहता, डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड़, डॉ. युवराज सिंह, सुभाष बोहरा, डॉ. धमेन्द्र राजौरा, प्रो. सरोज गर्ग, प्रो. मलय पानेरी, प्रो. गजेन्द्र माथुर, प्रो. जीवन सिंह खरकवाल, प्रो. मलय पानेरी, प्रो. मंजु मांडोत, डॉ. कला मुणेत, प्रो. सरोज गर्ग, डॉ. अमीया गोस्वामी, डॉ. शेलेन्द्र मेहता, डॉ. अवनिश नागर, डॉ. शैलेन्द्र मेहता, डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. हीना खान, डॉ.़ नीरू राठौड़, डॉ. रचना राठौड़, डॉ. अमी राठौड़, डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. सुनिता मुर्डिया, डॉ. एसबी नागर, डॉ. दिलीप सिंह चौहान, डॉ. लालराम जाट, डॉ. संजीव राजपुरोहित, डॉ. आशीष नंदवाना, डॉ. सपना श्रीमाली, डॉ. गुणबाला आमेटा, डॉ. भुरालाल श्रीमाली, डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव ़़विद्यापीठ के डीन, डायरेक्टर, कार्यकर्ता एवं विद्यार्थियों ने समारोह में शिरकत की।
