डेयरी एवं खाद्य प्रोैद्योगिकी महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी परिषद के कार्यालय का उद्घाटन

उदयपुर। डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के पूर्व विद्याथी परिषद द्वारा आज महाविद्यालय में  डेयरी एवं खाद्य उद्योग में अवसर विषयक कार्यक्रम ड्रीम बॉक्स का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डेयरी एवं खाद्य प्रोैद्योगिकी महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी परिषद के कार्यालय का उद्घाटन एमपीयूटी के कुलपति डॉ.अजीत कुमार कर्नाटक ने किया।

डॉ. कर्नाटक ने कहा कि डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी  महाविद्यालय के पूर्व छात्र परिषद के सदस्य जो की देश-विदेश के सिरमौर उद्यमों में विभिन्न स्तरों पर  अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे है और आज अपने कनिष्ठ साथियों को करियर परामर्श देने हेतु एकत्रित देख कर गर्व का अनुभव हो रहा है।
इस अवसर पर पूर्व विद्याथी परिषद के अध्यक्ष डॉ.करुण चंडालिया ने बताया कि विद्यार्थियों को डेयरी एवं खाद्य क्षेत्र में उपलब्ध उद्यमिता, रोजगार एवं उच्च शिक्षण से सम्बधित जानकारी प्रदान की गई, साथ ही वार्षिक आम  बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और 1999 से 2003 के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.लोकेश गुप्ता ने बताया कि यह महाविद्यालय राजस्थान का सबसे पुराना डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय है और डेयरी एवं खाद्य के उच्च तकनीकतंत्री 1982 से तैयार कर  देश सेवा में अपना योगदान दे रहा है।
इस महाविद्यालय के पूर्व छात्र आज डेयरी एवं खाद्य क्षेत्र के गसरमौर उद्यमों में उच्च पदों पर आसीन है और छात्रों को आज अधिकारियांे में रूपांतरित देखकर महाविद्यालय गौरवान्वित है। महाविद्यालय के पूर्व छात्र जो आज अधिकारी है अपने  कनिष्ठ साथियों को करियर परामर्श देने हेतु आज एकत्र होकर महाविद्यालय की गौरशावाली परम्परा का निर्वाह कर रहें है।
पूर्व विद्यार्थी परिषद के सचिव निर्भय गोयल ने सभी अतिथियों और करियर परामर्श विशेषज्ञों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!