राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के कार्यालय का उद्घाटन

जयपुर। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के कार्यालय का उद्घाटन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा हुआ। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव राजपुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गोविंद सिंह डोटासरा , प्रदेशाध्यक्ष, पीसीसी के मुख्य आथित्य में सोशल मीडिया विभाग के कार्यालय का उद्घाटन के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेशाध्यक्ष सुमित भगासर , प्रदेश कोऑर्डिनेटर, प्रतीक सिंह, विक्रम स्वामी, संजीव राजपुरोहित, अनुपम शर्मा, सुश्री रंजना साहू सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिलाध्यक्ष उपस्थित हुए।
प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा जी ने सोशल मीडिया विभाग का कार्यालय उद्घाटन किया एवं अध्यक्ष सुमित भगासरा जी को अध्यक्ष पद ग्रहण कराते हुए कहा कि देश व प्रदेश में बढ़ते सोशल मीडिया को सकारात्मक प्रभाव का उपयोग करते हुए सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया एवं समारोह में बोलते हुए बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की सरकार ने आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनके सुख-दुख को ध्यान में रखते हुए एक से बढ़कर एक कल्याणकारी योजनाएं बनाई है और जनता तक पहुंचाई है सोशल मीडिया को दायित्व दिया कि वह उन योजनाओं को आमजन तक अधिक से अधिक पहुंचाएं तथा घर-घर में प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने में सहयोग करें।

सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री सुमित भगासरा जी ने इस अवसर पर सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग का आगामी 2 महीने का एक्शन प्लान भी पटल पर रखा।
जिसमे प्रदेश, जिला, विधानसभा, ब्लॉक पंचायत व बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा।
साथ ही नए वोटर तक पहुंचने के लिए सरकारी महाविद्यालयो के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, फैशन इंस्टीट्यूट, जैसे निजी महाविद्यालयो में सोशल मीडिया विभाग की कमेटियों का गठन किया जाएगा। और नए कमेटियों के गठन के पश्चात प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा साथ ही जिला स्तर पर ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजीव राजपुरोहित स्टेट कोऑर्डिनेटर ने किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय प्रभारी ललित तुनवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जसवंत गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आर सी चौधरी, एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव राजपुरोहित, विक्रम स्वामी, प्रतीक सिंह, अनुपम शर्मा, सुश्री रंजना साहू एवं प्रदेश की समस्त कार्यकारिणी मौजूद थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!