उदयपुर। विज्ञान समिति, अशोक नगर में स्थापित “श्रीनिवास रामानुजन STEM लैब – सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” का उद्घाटन पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया द्वारा किया गया। यह पहल विद्यार्थियों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (STEM) आधारित नवाचार और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों से संवाद किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, लाई का गुड़ा; महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, धनमंडी; तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पहाड़ा के विद्यार्थियों ने स्क्रैच प्रोग्रामिंग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तक के नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिनकी राज्यपाल ने सराहना की।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि उपस्थित विशिष्टअतिथियों द्वारा STEM शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह केंद्र विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं उभरती तकनीकों में प्रयोग करने का अवसर देगा, जिससे समस्या समाधान क्षमता, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल विकसित होंगे।कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री अर्जुन लाल मीणा, डॉ. ए.के. संचेती, अखिलेश जोशी, डॉ. कुंदन लाल कोठारी, डॉ. महीप भटनागर, मुनीश गोयल, डॉ. आर.के. गर्ग, राजेन्द्र कुमार चतुर, कैलाश चंद्र रावल तथा विद्यालय उद्यम एसोसिएशन से अश्वनी तिवारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
डॉ के एल कोठारी ने बताया की सांसद अर्जुन मीणा द्वारा उपलब्ध कराई सांसद निधि से निर्मित इस स्टेट ऑफ़ आर्ट लैब के उपकरणो के लिए श्रीमती एवं डॉ अवंत कुमार सचेती द्वारा वित्तीय व्यवस्था करना अनुकरणीय है | आज पूर्ण रुप से स्वतंत्र कार्य करने हेतु विद्यार्थियों को सर्किटरी, रोबोटिक्स, कंप्यूटिंग व कॉडिंग, 3D डिज़ाइनिग व प्रिंटिंग, वुड क्राफ्टिंग, वेल्डिंग, पीसीबी सोल्डरिंग, लेज़र एंग्रेविंग सहित सभी अवश्यक सुविधा मोहिया कराई गई है
अध्यक्ष महीप भटनागर ने राज्य में STEM शिक्षा को लोकतांत्रिक एवं सुलभ बनाने तथा नवाचार की संस्कृति विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के नवाचार प्रदर्शन एवं STEM शिक्षा विस्तार पर चर्चा के साथ समापन हुआ।
