आकाशवाणी केन्द्रों पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ

उदयपुर, 15 अगस्त। भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत कार्यरत उदयपुर, जोधपुर एवं बांसवाड़ा संभाग में स्थित पन्द्रह आकाशवाणी केन्द्रो पर भारत सरकार की हरित पहल ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ कार्यक्रम का आगाज विभाग के उपमहानिदेशक एवं केन्द्राध्यक्ष राजेन्द्र नाहर ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ किया। उल्लेखनीय है कि एक पेड़ माँ के नाम एक वैश्विक अभियान है जिसे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस, 05 जून 2024 को शुभारम्भ किया गया हैं।
इस अवसर पर सभी पन्द्रह केन्द्रों के समस्त परिसरो में आकाशवाणी के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पौधारोपण कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नाहर ने सभी अधिकारियो एवं कार्मिको को शपथ दिलाई कि वे सभी स्वतंत्रता दिवस से लेकर मार्च 2025 तक कम से कम एक पेड, पौधा कार्यालय परिसर, निवास स्थान पर स्वयं भी लगायेगे एवं अन्य को भी प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में उदयपुर केन्द्र पर निदेशक (अभि.) रवीन्द्र डूँगरवाल, कार्यक्रम प्रमुख विनोद शर्मा, सहायक अभियंता दुर्गाशंकर मेवाड़ा एवं रवीन्द्र श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!