उदयपुरं। उदयपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने पिछले तीन दिनों में विभिन्न वार्डो का दौरा कर शहरवासियों से समर्थन मांगा। जिस पर शहरवासियांे ने समर्थन दे कर जितानें का वादा किया।
जैन ने तीन दिनों में हिरणमगरी से. 13,वार्ड 37 के धोली मगरी क्षेत्र,लाखा नगर, विनायक नगर,रतनपुरा,आनन्द नगर, आयड़ पुलिया पुलिस चौकी के पास,कोलपोल स्थित पोरवालों का नोहरा का दौरा कर क्षेत्रीय जनता से समर्थन मांग। जनता ने अपना पूर्ण समर्थन देकर दन्हें जितानें का वादा किया। वार्ड 44 में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर प्रतानगर चौराहा,प्रतापनगर के ई क्लास, एफ ब्लॉक का दौरा कर जनता से दीपावली की रामा श्यामा की। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर जैन ने कहा कि हमें झूठ बोलने वालों का सच जनता के सामनें लाना होगा तभी हम जनता को उनके बहकावें में आने से बचा पायेंगे।
ताराचंद जैन ने कुम्हारों का भट्टा स्थित गुरूद्वारा जा कर गुरू ग्रन्थ साहब के समक्ष मत्था टेका। वंहा सिक्ख समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलकर समर्थन मांगा। बापू बाजार,देहलीगेट,भटियानी चोहट्टा,महालक्ष्मी मन्दिर एवं और सगसजी बावजी मन्दिर क्षेत्र में जनसम्पर्क कर सगसजी बावजी एवं महालक्ष्मी जी से शहरवासियों के लिये सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
जैन आज आयड़ स्थित जैन मन्दिर में साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री द्वारा दी गई महामंागलिक कार्यक्रम में शामिल हुए। वार्ड 5 में नानी गली,भैरूघाटी,गणेश घाटी,वार्ड 35 के टेकरी चौराहा,अग्रवाल कोलोनी,गुर्जरों का मोहल्ला,वार्ड 30 के से. 4 स्थित जैन मंदिर रोड़, वार्ड 40 आकाशवाणी कोलोनी,मठ मादड़ी,रोड़़ नं. 5 मादड़ी रोड़, वार्ड 41 के काला भाटा, विद्याविहार प्रताप दल क्षेत्र में जनसम्पर्क किया।
तीन दिनों में विभिन्न वार्डो के शहरवासियों से रामा श्यामा कर ताराचंद जैन ने मांग समर्थन
