प्रतापगढ में युवक ने वॉट्सऐप पर फंदे का स्टेटस लगाने के बाद किया सुसाइड

लिखा- यह लास्ट गुडबाय ऑल फ्रेंड, जितना मैं रो रहा हूं, वो रोएगी

उदयपुर । प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा क्षेत्र में एक युवक ने बुधवार की रात 10 बजे सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने फेसबुक और वॉट्सऐप पर फंदे का स्टेटस लगाया था। स्टेटस में लिखा था- सॉरी.. यह लास्ट गुडबाय ऑल फ्रेंड, जितना मैं रो रहा हूं, कसम से वो रोएगी। युवक की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। 3 दिन पहले ही वह पत्नी को पीहर छोड़कर आया था।
जांच से खुलासा हुआ कि युवक ने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने के आधे घंटे बाद फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया । सुसाइड करने वाले युवक की पहचान हो चुकी है l युवक विजय कुमार (18) पुत्र ईश्वरलाल मीणा सुहागपुरा इलाके के पाड़लिया गांव का रहने वाला था। विजय कुमार की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। बुधवार रात करीब 10 बजे विजय के माता-पिता और छोटा भाई एक ही कमरे में खाना खा रहे थे। उसी समय विजय के दोस्त ईश्वर का कॉल आया। उसने विजय के वॉट्सऐप पर लगाए गए स्टेटस के बारे में बताया। पिता खाना छोड़ विजय के कमरे की ओर दौड़े। कमरे में विजय फंदे पर लटक रहा था। यह देखते ही पिता गश खाकर गिर पड़े। जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर गुरुवार सुबह शव के पोस्टमॉर्टम के इंतजार में बैठे विजय कुमार के परिजन। जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर गुरुवार सुबह शव के पोस्टमॉर्टम के इंतजार में बैठे विजय कुमार के परिजन। सुहागपुरा थाना के हेड कॉन्स्टेबल निर्मल कुमार​ ने बताया- विजय कुमार की शादी कल्याणपुरा सेमलिया गांव की निरदा से हुई थी। रविवार को ही बीएड परीक्षा की तैयारी के लिए विजय निरदा को पीहर छोड़कर आया था।
सबसे पहले पिता को मौत का पता चला। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों और परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। –
विजय 12वीं की पढ़ाई . राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमच नाका प्रतापगढ़ से कर रहा था। सारा खर्च पिता ईश्वर लाल ही उठाया करते थे। उसकी पत्नी निरदा बीएड परीक्षा की तैयारी कर रही है।

अप्रैल में विजय की शादी निरदा से हुई थी। शादी को दो महीने ही हुए थे। अप्रैल में विजय की शादी निरदा से हुई थी। शादी को दो महीने ही हुए थे।
विजय के पिता ईश्वर लाल पोस्ट मास्टर हैं। विजय का छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। पिता ने बताया कि विजय का पत्नी से किसी तरह का विवाद नहीं था। विजय की हर मांग पूरी भी की जाती थी। पिता का कहना है कि विजय को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, समझ नहीं आ रहा।

स्टेटस के आधार पर पुलिस कर रही जांच
हेड कॉन्स्टेबल निर्मल कुमार​ ने बताया कि विजय के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। स्टेटस और प्रत्येक पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!