फतहनगर . उदयपुर जिले के मावली में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम एसडीएम रमेश सीरवी को ज्ञापन सौपा गया जिसमें बताया कि मावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानसोल में सांसद एंव विधायक प्रतिनिधि की उपस्थिति में लोकार्पण कार्यक्रमो मे गांव की प्रथम नागरिक महीला सरपंच को आमंत्रित नही किया गया। यह नारी का घोर अपमान है। इस कार्यकम मे सभी एक ही पार्टी के पदाधिकारीयो को ही आमंत्रित किया है। अन्य दलो के निर्वाचित विधायक एंव प्रधान एंव सरपंच तक को आमंत्रित नहीं किया है। शिला पट्ट पर भी एक ही पार्टी भाजपा के पदाधिकारीयो के नाम अंकित है। यहां तक कि भाजपा के पूर्व सरपंच का नाम अकिंत है, परन्तु वर्तमान सरपंच जो एक महिला है उनको आमत्रित नहीं किया गया ओर उनका नाम शिलापट् पर अंकित नही किया गया है। यह समस्त कार्रवाई गंभीर प्रशासनिक उदासीनता को प्रदर्शित करता है। एक प्रशासनिक सुधार विभाग के आदेश की स्पष्ट अवेहलना है। साथ केंद्र सरकार की नारी शक्ति की नीति का घोर अपमान है। ग्राम पंचायत धुणीमाता में जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में वर्तमान सरपंच व वार्डपंच को सूचना नहीं थी बल्कि प्रशानिक अधिकारी द्वारा अपने स्तर पर ही चार पांच लोगो बुलाकर कर दिया है। जिसका भी सरपंच संघ घोर विरोध करता है। कार्यक्रम राजस्थान सरकार का होते हुए भी उपखण्ड कार्यालय द्वारा भाजपा के संगठन के लोगो के नाम अंकित किए है। परन्तु वर्तमान जन प्रतिनीधियो के नाम अंकित नहीं है। योग दिवस पर उपखण्ड कार्यालय द्वारा जो कार्ड में अटल सेवा केन्द्र नाम अंकित किया गया है, जबकि नाम भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र है। ग्राम पंचायत जावड में उप सरपंच का भी नाम अंकन नही किया है। शिलापट् पर भी एक ही पार्टी भाजपा के पदाधिकारीयो के ही नाम अंकित है। भाजपा के पुर्व सरपंच का नाम अकिंत है। उक्त पटिकाओ को सात दिन में नहीं हटाया गया तो मावली विधानसभा के समस्त सरपंच एवं पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें होने वाली समस्त हानि की जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।
मावली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन
