रोमांचक मुकाबले में इंडियन बैंक ने रोटरी क्लब अशोका को 5 विकिट से हराया

उदयपुर। इंडियन बैंक व रोटरी क्लब अशोका के बीच आज राजस्थान विद्यापीठ कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित एक क्रिकेट मैच में इंडियन बैंक ने रोमांचक मुकाबले में रोटरी क्ल अशोका को 5 विकिट से हरा दिया।
इंडियन बैंक ने शानदार आल राउंड प्रदर्शन करते हुए रोटरी क्लब अशोका पर शानदार विजय दर्ज की। इंडियन बैंक टीम के कप्तान समन कुमार ने टीम प्रगति की सराहना की। टॉस जीत कर रोटरी क्लब अशोका ने पहले बल्लेबाजी काते हुए 20 ओवर में 9 विकिट पर 126 रन बनायें। दिनेश बरोडिया व सी बी कटारिया ने 2-2 विकिट लिये। इसके जवाब में इंडियन बैंक ने 17.4 ओवर में पंाच विकिट खोकर 127 रन बना लिये। जिसमें दिनेश बरोड़िया ने 31 रन, कप्तान समन कुमार ने 21 रन का योगदान दिया। अंत में आल राउंड प्रदर्शन के दम पर दिनेश बरोडिया को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!