VB-G-RAM-G अभियान व केंद्रीय बजट पर भाजपा शहर जिला की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने का आह्वान
उदयपुर, 31 जनवरी 2026
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा वीबी जीरामजी (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड ग्रोथ) अभियान एवं केंद्र सरकार के बजट पर चर्चा हेतु महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय, पटेल सर्कल पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की और मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उदयपुर संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा का कहा कि 2047 के भारत के आधारशिला है होगा ये बजट
यह बजट गांव गरीब किसान महिला और युवाओं को सशक्त बनाने वाला बजट है। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इसे विभिन्न संवाद कार्यक्रमों के जरिए जन-जन तक पहुंचाएं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करें। उदयपुर संगठन को इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभानी होगी।
जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का यह बजट विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। VB-G-RAM-G अभियान के माध्यम से हम हर घर तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाएं।
प्रमोद सामर ने कहा कि वीबी जीरामजी अभियान भाजपा की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। केंद्र सरकार की नीतियां अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचें, यह हमारा सामूहिक दायित्व है। हमें संगठनात्मक अनुशासन के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाना है।
वक्ता के रूप में संयोजक खूबी लाल पालीवाल ने भ्रामकता को दूर कर आमजन को बताना है की बीवी जी राम जी किस तरीके से बेहतर योजना है।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन गोविंद दीक्षित द्वारा किया गया और डॉ पंकज बोराणा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी प्रकाश मेवाड़ा शिवगंज सहसंयोजक दुदाराम डांगी जिला पदाधिकारी देवनारायण धाबाई किरण तातेड भंवर सिंह देवड़ा हजारी जैन शंभू गमेती दिलीप सिंह तुषार मेहता सिद्धार्थ शर्मा गोविंद दीक्षित खुशबू मालवीय अशोक शर्मा अशोक नागदा यशवंत मंडावरा  मांगू सिंह रावत  नरपत सिंह आसेलिया  कृष्णकांत कुमावत भंवर सिंह देवड़ा अमित सिंह देवेंद्र साहू जिज्ञासा भारद्वाज मंडल  अध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव प्रताप सिंह राठौड़ कमलेश शर्मा विजय आहुजा महेश गोस्वामी अमृत मेनारिया  किसान मोर्चा के सोहन सुवालका कविता जोशी सोनिका जैन वरिष्ठ पदाधिकारी शंभू सिंह देवड़ा भोपाल सालवी विजय गोधा जगदीश मेनारिया अदिति रांका साहिल बोरदीया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा VB-G-RAM-G अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की कार्ययोजना तय की गई।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!