उदयपुर। गुजरात बॉर्डर से उदयपुर पुलिस ने एक लग्जरी कार से 5 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब बरामद की है। महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन की फारच्युनर कार के जरिए अंग्रेजी शराब के 60 कार्टून कपास के खेत से होकर गुजरात सीमा में ले जाए जा रहे थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के पानरवा थाना क्षेत्र के अंबासा नाकाबंदी पाइंट पर पुलिस तैनात थी। उसी दौरान खेरवाड़ा की ओर से फारच्युनर कार आती हुई दिखाई दी। किन्तु उसने चालक ने पुलिस की नाकाबंदी देख अपनी कार कपास के खेत में उतार दी और वहां से गुजरात सीमा की ओर ले जाने लगा। उसका पीछा किया तो कार चालक खेत में वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब के 60 कार्टन बरामद हुए। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
20 लाख की कार में ले जा रहा था 5 लाख की अवैध शराब
