आईआईआईडी उदयपुर सेंटर का समारोह “एक्यम-2026” कल, नई कार्यकारिणी शपथ लेगी

-देश के विभिन्न शहरों से लगभग 30 वरिष्ठ एवं कार्यकारी आईआईआईडी सदस्य आएंगे उदयपुर
उदयपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनर्स (आईआईआईडी) के उदयपुर सेंटर द्वारा वर्ष 2025-2027 की कार्यकारिणी का शपथ समारोह “एक्यम-2026” मंगलवार को बेदला क्षेत्र के समीप स्थित आईवो में आयोजित होगा। यह समारोह डिज़ाइन समुदाय में एकता, पेशेवर नैतिकता और सामूहिक विकास के संकल्प का प्रतीक होगा।
आईआईआईडी उदयपुर सेंटर की चेयरपर्सन शिखा पुरोहित ने बताया कि इस समारोह को पहली बार व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, ताकि डिज़ाइन समुदाय के लोगों का परस्पर मिलन भी हो। समारोह में आईआईआईडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश मोदी, आगामी अध्यक्ष श्रीमती शामिनी शंकर जैन, सचिव अंशुमान शर्मा, उपाध्यक्ष प्रशांत रेड्डी, वीए मेहुल कामदार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उदयपुर आ रहे हैं। दोपहर में आईआईआईडी की समीक्षा बैठक होगी और शाम को 6.30 बजे नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह होगा।
सेक्रेटरी अमित गौरव ने बताया कि आईआईआईडी जो वर्ष 1972 में स्थापित भारत का अग्रणी इंटीरियर डिज़ाइन संगठन है, देशभर में अपने विभिन्न सिटी सेंटरों के माध्यम से डिज़ाइन उत्कृष्टता, पेशेवर विकास और उद्योग सहयोग को बढ़ावा देता रहा है। इसी कड़ी में आईआईआईडी उदयपुर सेंटर स्थानीय डिज़ाइन समुदाय को सशक्त बनाने हेतु कार्यशालाओं, नॉलेज सेशन्स, नेटवर्किंग कार्यक्रमों और प्रोफेशनल सहयोग की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में सेंटर में लगभग 120 पंजीकृत सदस्य हैं, जिनमें वरिष्ठ डिज़ाइनर तथा युवा पेशेवर शामिल हैं। इस शपथ समारेाह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का औपचारिक पदग्रहण किया जाएगा, जिनमें चेयरपर्सन शिखा पुरोहित, सेक्रेटरी अमित गौरव तथा ट्रेज़रर अब्बास किकाली के साथ ही करीब पंद्रह सदस्यों की टीम शामिल हैं।
ट्रेज़रर अब्बास किकाली ने बताया कि समारोह में जयपुर, बडौदा, अहमदाबाद सहित देश के विभिन्न शहरों से लगभग 30 वरिष्ठ एवं कार्यकारी आईआईआईडी सदस्य भाग लेंगे, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर सेंटर की सशक्त उपस्थिति का भी संदेश जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन उदयपुर के बेदला क्षेत्र के समीप स्थित आईवो में किया जाएगा। साथ ही आर्कअइवो व हाउस ऑफ थिंग्स का भी इसमें पूर्ण सहयोग है। आईआईआईडी के उपनियमों के अनुसार कार्यक्रम में सीमित प्रवेश रहेगा, जिससे औपचारिक और सुव्यवस्थित पदग्रहण प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
एक्यम के माध्यम से डिज़ाइन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, युवा डिज़ाइनरों को प्रोत्साहित करने, ज्ञान के आदान-प्रदान को सशक्त बनाने तथा उदयपुर के डिज़ाइन इकोसिस्टम को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। यह शपथ समारोह आईआईआईडी उदयपुर सेंटर के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी, जो नए नेतृत्व के साथ क्षेत्र में प्रगतिशील पहलों की शुरुआत का संकेत है। असिम बोल्या ने बताया कि डिजायन क्षेत्र में नए युवाओं तथा असंगठित क्षेत्र के कारीगरों को मौका देने में भी आईआईआईडी अपनी भूमिका निभा रहा है। आईवो के दानिश ने बताया कि आईआईआईडी की स्थापना इस क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को एकजुट करने के साथ ही व्यापार दक्षता बढाने के उद्देश्य से की गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!