डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की स्टूडेंट ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर दी जान
उदयपुर। डूंगरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने बुधवार को हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्रा की हथेली पर मम्मी—पापा को संबोधित करते हुए पेन से लिखा हुआ था कि ‘आज के बाद मैं कोई गलती नहीं करूंगी माई प्रॉमिस, सॉरी मां-पापा, भाई और रोहित।’ छात्रा भरतपुर जिले की रहने वाली थीं।
उसके सहपाठी छात्र—छात्राओं ने बताया कि होस्टल के नीचे किसी के गिरने की तेज आवाज के साथ वह दौड़कर आएतो उन्होंने एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा सुधांशी सिंह पुत्री हलवलसिंह को पड़े देखा। तब उसकी सांस चल रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे अस्पताल पहुंचाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही छात्र के हथेली पर लिखे नोट या सुसाइड करने के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
इधर, हॉस्टल प्रबंधन का कहना है कि छात्रा सुधांशी हॉस्टल के कमरे में अकेली रहती थी। कुछ छात्राओं ने बुधवार सुबह जनरल बाथरूम की तरफ जाते देखा था,उसके कुछ देर बाद ही छात्रा ने कमरे की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। तेज आवाज आने पर अन्य छात्राएं वहां पहुंची तो छात्रा फर्श पर पड़ी थी और सिर में काफी खून बह रहा था। गंभीर हालत में छात्रा को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हथेली पर मम्मी—पापा को लिखा, आज के बाद मैं कोई गलती नहीं करूंगी माई प्रॉमिस
