वल्लभनगर में व्यवस्था परिवर्तन की महासभा में जुटे हजारों लोग
-माधव मेनारिया
वल्लभनगर। विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लगते ही अब राजनीतिक पार्टियों में भी हलचले बढ़ गई है वहीं आचार संहिता लगने के बाद वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय पर पहली राजनीतिक महासभा का आयोजन राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संभाग प्रभारी उदयलाल डांगी ने की। जोर-शोर से विधानसभा चुनाव लड़ने का आह्वान किया।मंगलवार को वल्लभनगर कस्बे के दशहरा चौक में आयोजित महासभा में डांगी पटेल समाज सहित आरएलपी के कार्यकर्ता ओर हजारों लोग जुटे व एक जुट होकर डांगी को चुनाव लड़ने में समर्थन दिया इस दौरान कहीं नए कार्यकर्ताओं ने भाजपा व कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ज्वाइन की इस दौरान वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे। महासभा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है।
पार्टी के संभाग प्रभारी उदय लाल डांगी ने महासभा में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हो सकता है यह मेरा आखिरी चुनाव हो लेकिन आज मेरे सामने भाजपा व कांग्रेस पूरे जोर-शोर से वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में यही कोशिश कर रही है कि रालोपा को हराया जाए ताकि अब कोई नई पार्टी उदय नही हो सके उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि काग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर है डांगी ने कहा कि दोनों पार्टियों ने अब एक हवा चल दी कि जो भी आर एल पी के साथ में घूम रहा है उसको आओ और जितना पैसा देना है दो लेकिन नया चेहरा नही उभर कर नही आ सके कांग्रेस में विरासत की राजनीति चल रही है नम आखों से कहा कि वल्लभनगर की जनता का मेरे ऊपर कर्जा बहुत चढ़ चुका है जो कि मैं खून पसीना एक करके कर्ज उतारने की कोशिश करूंगा।
ज्ञान ज्योति के राहुल मेघवाल ने दिया आरएलपी को समर्थन
ज्ञान ज्योति निशुल्क शिक्षक सेवा संस्थान के संस्थापक शिक्षक राहुल मेघवाल ने मंगलवार को वल्लभनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की महासभा में आरएलपी पार्टी जॉइन कर उदय लाल डांगी को पूर्ण सहमत दिया व युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज दोनों राष्ट्रीय पार्टिया युवाओं के पक्ष में नहीं है शिक्षा के क्षेत्र में गरीब हमेशा पिछड़ता जा रहा है व पेपर आउट और बेरोजगारी इनके राज में सामने आ रही है राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हमेशा से ही गरीबों किसानों व शिक्षित युवाओं के लिए लड़ती आई है।
भाजपा को होगा ज्यादा नुकसान- डाँगी
जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में डांगी से पूछा कि इस चुनाव में आपके चुनाव लड़ने से किस पार्टी को ज्यादा नुकसान है तो डांगी ने हंसते हुए कहा कि वल्लभनगर की जनता मेरे साथ है और अगर जनता का समर्थन मुझे मिलता है तो इसका सीधा नुकसान भारतीय जनता पार्टी को होगा क्योंकि मैं भी भारतीय जनता पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता रह चुका हूं और आज भारतीय जनता पार्टी बिखरी हुई है तो निश्चित रूप से भाजपा को नुकसान झेलना पड़ेगा क्योकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी मेवाड़ के 28 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है।
महिलाओं को मोबाइल की नही शिक्षा की जरूरत : रावत
वल्लभनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की महासभा में अजमेर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में महिलाओं को मोबाइल से ज्यादा शिक्षा की जरूरत है सरकार फ्री मोबाइल देकर जनता का ध्यान बटा रही है वही सरकार इस हद तक चली गई है कि नमक मिर्ची देकर अपना फोटो लगाकर वोटरों को लुभा रही है लेकिन राजस्थान की जनता अब संभाल चुकी है वह कांग्रेस पार्टी के ऐसे हतकण्डे काम नही आएंगे क्योंकि जनता को जरूर अच्छे अस्पतालों की, शिक्षण संस्थानों की है जो की सरकार पूरी नहीं कर पा रही है।
