असम अवश्य गया हूं लेकिन उदयपुर मेरे दिल में रचा-बसा : कटारिया 

– बीजेएस द्वारा महामहिम कटारिया का अभिनंदन 
– 75 नव दम्पति सदस्यों का हुआ सम्मान 
– होली मिलन समारोह पर हुआ काव्यपाठ 
उदयपुर ।  सामाजिक संस्थान भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा महामहिम गुलाबचंद कटारिया के राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद प्रथम बार मेवाड़ की गौरव धरा उदयपुर आगमन पर भव्य स्वागत अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
बीजेए के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत ने बताया कि 100 रोड स्थित शुभकेसर गार्डन में पाईप बैंड की मधुर धून पर 250 मीटर रेड कारपेट पर कटारिया का 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दोनों ओर कतारबद्ध होकर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। साथ ही मुख्य मंच पर साफा तिलक, उपरणा, स्मृति चिन्ह तथा 11 किलों की पुष्पहार से चेप्टर अध्यक्ष यशवंत कोठारी, महामंत्री भूपेन्द्र गजावत, प्रदेश महामंत्री श्याम नागोरी, दीपक बोल्या, अभिषेक संचेती व राजकुमार फत्तावत ने स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कटारिया ने सैकड़ों की उपस्थित में अपने उद्बोधन में कहा कि संवैधानिक मर्यादाओं की पालना करने के लिए मैं आसाम अवश्य गया हूं लेकिन उदयपुर मेरे दिल में रचा-बसा है। कभी भी किसी कार्य के लिए मुझसे मोबाईल पर बात कर सकते है तथा आसाम आए तो अवश्य मेरे निवास स्थान पर आए। बीजेएस सामाजिक सरोकार के जो कार्य कर रहा है। विशेष कर 100 जिलों में पानी का जो कार्य कर रहे है वो प्रशसंनीय है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला विंग की अध्यक्षा मीना कावडिय़ा, महामंत्री प्रियंका जैन के नेतृत्व में मंगलाचरण तथा स्वागत नृत्य से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत चेप्टर अध्यक्ष यशवंत कोठारी ने तथा बीजेएस गतिविधियों की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत द्वारा दी गई। मंच संचालन स्वाती कोठारी एवं आभार महामंत्री भूपेन्द्र गजावत द्वारा ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर बीजेएस परिवार से जुड़े 75 दम्पतियों का स्वागत अभिनंदन किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती अनिता कटारिया का मेवाड़ी पगड़ी तथा उपरणें से सम्मानित किया गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!