उदयपुर। जिले के वल्लभनगर थाना अन्तर्गत गत 28 अप्रेल रात्रि को थाने पर सूचना मिली कि वल्लभनगर सैटेलाइट अस्पताल में लीला गुर्जर पत्नी विनोद गुर्जर उम्र 22 वर्ष निवासी मुरडिया को अचेत अवस्था में लाया गया जिसके बाद चिकित्सको ने गंभीर हालत देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया। दिनांक 29.04.2024 को जैर ईलाजरत महिला लीला गुर्जर के बयान देने की स्थिती की सुचना प्राप्त हुई। जिस पर श्रीमती दीपिका राठौड थानाधिकारी मय जाब्ता के महाराणा भुपाल राजकिय चिकित्सालय, उदयपुर पहुंच कर जैर ईलाजरत श्रीमती लीला पत्नी विनोद गुर्जर पुत्री किशनलाल जी गुर्जर उम्र 22 साल निवासी मुर्डिया (सवागपुरा) थाना वल्लभनगर जिला उदयुपर के बयान लिये। जिस पर श्रीमती लीला ने बताया की मेरी शादी करीब 02 साल पहले श्री विनोद पिता देवीलाल जी गुर्जर निवासी मुर्डिया (सवागपुरा) के साथ करवायी थी। दिनाक 28.04.2024 को दिन के 4.00 पीएम के लगभग कि बात है कि मेरे पति ने मुझे गिलास में पानी भर कर दिया व कहा की पानी पी ले तो मैने वह पानी पी लिया। फिर रात 9-10 पीएम के लगभग मेरी तबीयत खराब हो गई व मुझे चक्कर आने लग गये। मेरे पास एक मोबाईल था वह दिनाक 27.04.2024 को मेरे पति विनोद ने ले लिया था तथा दिनाक 27.04.2024 को उसके मेरे साथ मारपीट भी की थी। मेरे पति ने मुझे पानी में मिला कर क्या पिलाया मुझे जानकारी नहीं है। वगैरा पर्चा बयान पर प्रकरण संख्या 74/2024 धारा 498ए, 323, 302 भादस में पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
दौराने अनुसंधान दिनांक 30.04.2024 को श्रीमती लीला की मृत्यु हो जाने से पोस्टमार्टम करवा लाश उसके पिता श्री किशनलाल को सुपुर्द की गयी व प्रकरण मे अग्रिम अनुसंधान शुरू किया।
प्रकरण गंभीर प्रवृति का होने से जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व श्री राजेन्द्र सिंह जैन पुलिस उप अधीक्षक, वृत वल्लभनगर के सुपरविजन में श्रीमती दीपिका राठौड़ थानाधिकारी वल्लभनगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 02.05.2024 को प्रकरण में अभियुक्त विनोद कुमार पिता देवीलाल जी गुर्जर निवासी सुहागपुरा, वल्लभनगर जिला उदयपुर को डिटेन किया जाकर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त विनोद कुमार को बाद अनुसंधान आज दिनांक 03.05.2024 को न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। प्रकरण मे अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम प्रभारी व सदस्य . श्रीमती दीपिका राठौड़ थानाधिकारी वल्लभनगरए जितेन्द्र सिंह कानि.1212, निरज कानि.1982, श्री राजेन्द्र कानि.1347, 05. जसवंत कानि.532, तुलसाराम कानि.1132।
