सैंकड़ों कावड़ियों ने किया शिव को जलाभिषेक

मार्ग में जगह जगह भक्तों ने किया भव्य स्वागत
उदयपुर। श्रीराम मंडल एवम बड़बड़ेश्वर मंडल के भक्तों द्वारा रविवार को हिरणमगरी सेक्टर 13 स्थित गवरी चौक से विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई।
कावड़ यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी डॉ विवेक कटारा ने किया। कावड़ यात्रा गवरी चौक से सविना होते हुए पानेरियों की मादड़ी होकर मनवाखेड़ा के रेलेश्वर महादेव पर पहुंच सम्पन्न हुई। रास्ते में यात्रा का जगह-जगह भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल सैंकड़ों भक्त कावड़ लिए महादेव की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में पूर्व विधायक एवं गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा, सुखवीर कटारा, गिर्वा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, पूर्व फल सब्जी मंडी अध्यक्ष मोड़सिंह सिसोदिया, पार्षद लोकेश गौड़, शैलेश मिश्रा, नारायण डांगी, किशन डांगी, भगवती लाल चौधरी, किसान नेता विष्णु पटेल, धनानंद सरस्वती, घनश्याम धाबाई, रामलाल पटेल, प्रमोद मेनारिया, जयप्रकाश निमावत, राजेश मेनारिा, हजारी राजक, विमल भदविया, ओमप्रकाश डांगी, राजकुमारी मेनारिया, गीता सुहालका, विशाल पटेल, शिवलाल गुर्जर, जगदीश नागदा, मांगीलाल गुर्जर,मेघा माराज, प्रभुलाल चंदेरिया, शिवलाल गुर्जर, दिनेश पटेल, पदम राज डामोर, रोशन, विकास शर्मा, विकास गुर्जर सहित बड़ी संखय में भक्त शामिल हुए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!