हुकुम सिंह सिसोदिया बने कुंभलगढ़ में बार एसोसिएशन अध्यक्ष

कुम्भलगढ़.  बार एसोसिएशन कुंभलगढ़ के चुनाव शुक्रवार को कोर्ट परिसर में हुए। जहां पर सुबह से ही बार सदस्य काउंटिंग के लिए पहुंचना शुरू हो गए। इस बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर हुकम सिंह सिसोदिया को चुना गया। जिसमें जीत के बाद सभी वकील ने उन्हें माला और साफा पहना कर स्वागत किया और बधाइयां दी। इस दौरान लाल सिंह परमार, जितेंद्र देवपुरा सहित मौजूद रहे।
यह नई कार्यकारिणी
कोषाध्यष सूरज प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष नीतू परमार, सह सचिव गोरधन मेघवाल, पुस्तकालय सचिव जगदीश पालीवाल को निर्विरोध चुना गया। वही हुकुम सिंह सिसोदिया ने डाल चंद मेघवाल को 7 मतों से हराया। वही सचिव दीपक शर्मा ने 5 मतों से गोपाल शर्मा को हराया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!