भीलवाड़ा, 10 फरवरी। आजादी का अमृत महोत्सव अमृतपेक्स अभियान के अंतर्गत आसीन्द उप डा़कघर मे विशाल मण्डल स्तरीय सुकन्या समृद्धि मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले मे आमजन ने विशेष रुचि दिखाई और जनता का सैलाब उमड़ा। भारतीय डाक विभाग की समस्त बचत एवं बीमा योजनाओ के बारे मे आमजन को जानकारी देते हुये सुकन्या समृद्धि योजना के बारे मे विस्तार से समझाया गया साथ ही नन्ही बालिकाओं के हाथोहाथ सुकन्या समृद्धि खाते खोलकर विशेष सुविधा प्रदान की गई।
भीलवाडा मण्डल के डाकघर अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि अमृतपेक्स-2023 अभियान के तहत भीलवाड़ा डाक मण्डल मे विभिन्न स्थानों पर सुकन्या समृद्धि खातो के लिए मेलों का आयोजन किया तथा आसीन्द मे मण्डल स्तरीय मेले का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी आसीन्द श्रीमती चैन सोनवाल, विशिष्ठ अतिथि महिला सुपरवाईजर श्रीमती इंद्रा वैष्णव, तथा अध्यक्षता डाकघर अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार ने की। कार्यक्रम मे अधीक्षक डाकघर शैलेन्द्र कुमार ने आयोजन का उद्धेश्य बताते हुए सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताओं के साथ ही विभाग की समस्त बचत योजनाओं के बारे मे जानकारी दी तथा बताया कि भीलवाडा मण्डल को दिये गए 1870 सुकन्या खातो के लक्ष्य के अनुपात मे 2500 सुकन्या खाते मेले मे खोले गए।
उक्त सफलता का श्रेय अधीक्षक ने समस्त कर्मचारियों के सम्मिलित प्रयास से कार्य के प्रति निष्ठा, लगन, दृढ़ संकल्प एवं अथक प्रयास को दिया हैं।
मेले के दौरान मौके पर खोले गए सुकन्या समृद्धि खातों कि पासबुक भी नन्ही बालिकाओं को वितरित की गई एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले समस्त कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं परितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। डाक मण्डल के गुलाबपुरा उपखण्ड अधिकारी श्री रजनीश गौतम ने समस्त आगंतुक का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यालय सहायक मण्डल निरंजना सोनी द्वारा किया गया।
इस दौरान आसीन्द उप ड़ाकपाल श्री मुरलीधर शर्मा, बदनोर उप डाकपाल श्री हरीश गुर्जर, गुलाबपुरा उप ड़ाकपाल श्री नितिन यादव, कार्यालय सहायक श्री इस्लामुद्दीन रंगरेज सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
