देवीलाल दाणा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

-नवरतन खोखावत
उदयपुर ।जिला आदिवासी समाज सुधार सेवा संस्थान के वरिष्ठ एवं जिला अध्यक्ष देवीलाल दाणा को विश्व संस्कृति और शैक्षिक संगठन डब्लू सी ओ द्वारा दिल्ली के शालीमार बाग में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। संत डॉ.एच आर पालीवाल ने आशिर्वाद देते हुए कहा जीवन मे निरंतर आगे बढ़ते हुए समाज की सेवा करते रहे। संस्था महासचिव बंसीलाल सोलंकी ने बताया यह उपाधि उन्हें सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न कुरीतियों को मिटाने समाज के उत्थान व उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया सचिव वेणीराम डामोर ने बताया आदिवासी समाज में हर्ष की लहर यह उपलब्धि न केवल अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है आप युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं आपकी सफलता हम सभी को आगे बढ़ाने और कुछ बड़ा करने की प्रेरणा देती है ईश्वर से प्रार्थना है कि आप इसी तरह निरंतर प्रगति करते रहें । डॉ. देवीलाल दाणा को पूरे आदिवासी समाज की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना आप निरंतर इसी तरह समर्पित भाव से समाज की सेवा करते हुए समाज का मार्गदर्शन करते रहे। कार्यक्रम मे उदयपुर से डाॅ. एच आर पालीवाल अनूप भंभानी पूर्णिमा व्यास आदि उपस्थित रहे

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!