उदयपुर: आज हमारे स्थानीय संघ के किशन लाल सालवी सर को उनके राजकीय पद से सेवानिवृत्त होने पर क्रू द्वारा सम्मानित किया गया। बेदला माता जी से बेदला मुखिया गांव के रूप में, रंगे संस्कृति उद्यान से लाल बोट चोराहा तक, कुम्हारों की गति होते हुए उनका स्वागत किया गया। स्काउट बैंड के साथ घर तक पहुँचते हुए और पुष्प वर्षाओं के साथ जयकारों में लगे रहते हुए, उन्हें ओड़ा कर स्थानीय संघ बड़गांव की ओर से एप्रिसिशियन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में जयदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्काउट, उदय ओपन रोवर क्रू के रोवर कमल सिंह झाला, मांगक सिंह यादव, वीरेंद्र, कुलदीप, पीयूष, जलज, चेतन, युवराज, अक्षत्रा, हर्ष डांगी, देवीलाल गमेती, गोपाल, ललित, आदी ने अपनी सेवाएं दीं। स्थानीय संघ बड़गांव के प्रधान नरेश जी प्रजापत के साथ ही स्थानीय संघ के स्काउटर लक्ष्मण सिंह राजपूत, गजेंद्र जी, सुशील जोशी, दल चंद सुथार, पुष्कर जी, लोकेश राठौड़, भागीरथ, लोकेश प्रजापत, मुकेश कुमावत आदि ने भी इस कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम का संचालन रोवर लीडर सुरेश कुमार प्रजापत ने किया।
