नयागांव उपखंड की प्रसिद्ध बलीचा होली में होलिका दहन होता है होली के दूसरे दिन

प्रतीक जैन
खेरवाड़ा,उपखंड नयागांव के ग्राम पंचायत बलीचा में टीएसपी क्षेत्र की सबसे बड़ी होलिका का दहन पूर्णिमा के दूसरे दिन धुलंडी पर किया जाता है। इस होलीका दहन में आसपास के गांव सहित गुजरात से सटे हुए कई गांव से आदिवासी समाज के लोग एकत्रित होते हैं। इस होली में स्थानीय नवयुवको की टोली बंदूक एवं तलवारों को लेकर होली स्थल पर पहुंचती है। यहां का होलिका दहन स्थानीय लोक देवी के स्थानक के पास किया जाता है। नवयुवकों की टोलियां, महिलाओं एवं पुरुषों की टोलियां आदि के द्वारा फाल्गुन के गीत गाए जाते हैं। ढोल की थाप पर भव्य गैर नृत्य का आयोजन भी हुआ।परंपरा के अनुसार गांव में दहकती होली के बीच खड़े डंडे को तलवार से काटा जाता है इसमें जीतने वाले को समाज के मुखियाओं की ओर से सम्मानित किया जाता है। वही किसी प्रतियोगी द्वारा इस संबंध में कोई गलती की जाती है तो मुखिया द्वारा मंदिर में सलाखों के पीछे बंद कर प्रतीकात्मक सजा दी जाती है। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं विभिन्न समाज के पदाधिकारी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। पाटिया थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था हेतु भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!