उदयपुर, 7 मार्च। चित्रकूट नगर स्थित महिला समाज परिसर में महिला समाज सोसाइटी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह रंग, उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बहनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आपसी सान्निध्य में त्योहार की खुशियां साझा कीं।
समारोह के दौरान होली हाउजी का रोचक आयोजन भी हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। वहीं होली क्वीन का खिताब झन्कार देवी मोगरा को प्रदान किया गया। उन्हें ताज पहनाकर तथा उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ‘होली आई फगनियां रंगा दे दिए रसिया…’ और ‘मेरो मंगेतर घड़िया वान लो…’ जैसे गीतों की धुन पर वातावरण पूरी तरह रंगमय और आनंदित हो उठा। इस अवसर पर अध्यक्ष माया कुम्भट, शारदा तलेसरा, पूर्णकला सुराणा, शकुंतला घोष, साधना नागर, झन्कार मोगरा, मीनू कुम्भट, वीना गौड़, उषा अग्रवाल और सुंदरी छितवानी सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।